करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

विश्व अंतरिक्ष सप्ताह 2024

    «    »
 04-Oct-2024

  • यह विश्व स्तर पर 4 अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक मनाया जाता है। 
  • इसका उद्देश्य अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और जलवायु विज्ञान के बीच शक्तिशाली गठबंधन पर ध्यान केंद्रित करते हुए वैश्विक समुदाय को शिक्षित, प्रेरित और जोड़ना है। 
  • यह सप्ताह पर्यावरणीय बदलावों की निगरानी करने तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिये रणनीति तैयार करने में उपग्रहों और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है। 
  • WSW के लक्ष्य 
    • अंतरिक्ष पहुँच और शिक्षा में अद्वितीय लाभ प्रदान करना 
    • विश्व भर के लोगों को अंतरिक्ष से मिलने वाले लाभों के बारे में शिक्षित करना 
    • सतत् आर्थिक विकास के लिये अंतरिक्ष के अधिक उपयोग को प्रोत्साहित करना 
    • अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिये सार्वजनिक समर्थन प्रदर्शित करना 
    • युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के बारे में उत्साहित करना 
    • अंतरिक्ष विस्तार और शिक्षा में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना। 
  • 4 अक्तूबर का महत्त्व : वर्ष 1957 में प्रथम मानव निर्मित पृथ्वी उपग्रह स्पुतनिक 1 का प्रक्षेपण, जिससे अंतरिक्ष अन्वेषण का रास्ता खुला। 
  • 10 अक्तूबर का महत्त्व : वर्ष 1967 में चंद्रमा और अन्य खगोलीय पिंडों सहित बाह्य अंतरिक्ष के अन्वेषण और शांतिपूर्ण उपयोग में राज्यों की गतिविधियों को नियंत्रित करने वाले सिद्धांतों पर संधि पर हस्ताक्षर।