10-Apr-2025
विश्व होम्योपैथी दिवस 2025
विविध
चर्चा में क्यों?
विश्व होम्योपैथी दिवस प्रतिवर्ष 10 अप्रैल को होम्योपैथी के संस्थापक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुएल हैनिमैन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
विश्व होम्योपैथी दिवस के संबंध में अधिक जानकारी:
- होम्योपैथी की स्थापना 18वीं शताब्दी के अंत में जर्मन चिकित्सक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुएल हैनिमैन ने की थी।
- "like cures like अर्थात् सम: समम् शमयति" के विचार के आधार पर- एक स्वस्थ व्यक्ति में लक्षण उत्पन्न करने वाले पदार्थ का उपयोग छोटी खुराक में बीमार व्यक्ति में समान लक्षणों के उपचार के लिये किया जा सकता है।
- उपचार पौधों, पशुओं, खनिज और सिंथेटिक पदार्थों से तैयार किये जाते हैं, जो अत्यधिक तनुकृत होते हैं।
- उद्देश्य: जागरूकता बढ़ाना, वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देना और होम्योपैथी को मुख्यधारा की चिकित्सा प्रणालियों के साथ एकीकृत करना।