विश्व खाद्य दिवस 2024

विविध


 16-Oct-2024
  • यह प्रतिवर्ष 16 अक्तूबर को मनाया जाता है । 
    • इसकी उत्पत्ति 1945 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की स्थापना में निहित है।
  • यह दिवस वैश्विक खाद्य सुरक्षा मुद्दों पर प्रकाश डालता है। 
  • आधिकारिक तौर पर स्थापना: 1979 में FAO के 20वें सामान्य सम्मेलन के दौरान। 
  • पहला उत्सव: 1981 में "Food Comes First अर्थात् भोजन पहले आता है" थीम के साथ । 
  • थीम 2024: "Right to Food for a Better Life and a Better Future अर्थात् बेहतर जीवन और बेहतर भविष्य के लिये भोजन का अधिकार।" 

खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता 

  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) 
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) 
  • पीएम पोषण योजना
  • अंत्योदय अन्न योजना (AAY) 
  • राइस फोर्टिफिकेशन 
  • मूल्य स्थिरता और सामर्थ्य संबंधी पहल 

खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO): 

  • यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है। 
  • उद्देश्य: भुखमरी को हराने के लिये अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व करना। 
  • स्थापना: वर्ष 1945 में। 
  • मुख्य आयुक्त: निधि खरे 
  • इसकी वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में 16 अक्तूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है । 
  • मुख्यालय: रोम, इटली। 
  • सहयोगी संगठन : इसमें विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) और अंतर्राष्ट्रीय कृषि विकास कोष (IFAD) शामिल हैं। 
  • पहल: 
    • विश्व स्तर पर महत्त्वपूर्ण कृषि विरासत प्रणालियाँ (GIAHS): पारंपरिक कृषि प्रथाओं को बढ़ावा देती हैं। 
    • रेगिस्तानी टिड्डी निगरानी: विश्व भर में टिड्डियों के आक्रमण पर नज़र रखना और उनका प्रबंधन करना। 
    • कोडेक्स एलीमेंटेरियस आयोग (CAC): विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से खाद्य सुरक्षा मानकों के लिये ज़िम्मेदार। 
    • खाद्य एवं कृषि के लिये पादप आनुवंशिक संसाधनों पर अंतर्राष्ट्रीय संधि: आनुवंशिक संसाधनों की सुरक्षा के लिये वर्ष 2001 में अपनाई गई। 
  • प्रमुख प्रकाशन 
    • विश्व मत्स्यपालन और जलीय कृषि की स्थिति (SOFIA) 
    • विश्व के वनों की स्थिति (SOFO) 
    • विश्व में खाद्य सुरक्षा और पोषण की स्थिति (SOFI) 
    • खाद्य एवं कृषि की स्थिति (SOFA
    • कृषि वस्तु बाज़ार की स्थिति (SOCO