CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 07-Apr-2025

वाट फो मंदिर

इतिहास

चर्चा में क्यों? 

भारतीय प्रधानमंत्री ने हाल ही में थाईलैंड की अपनी राजनयिक यात्रा के दौरान बैंकॉक में वाट फो मंदिर का दौरा किया, जिसे आधिकारिक तौर पर वाट फ्रा चेतुफोन विमोन मंगखलाराम राजवारामहाविहान के नाम से जाना जाता है। 

वाट फो मंदिर: परिचय 

  • स्थान:यह बैंकॉक के रतनकोसिन द्वीप पर स्थित एक प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर है। 
  • प्रसिद्धि:यह मंदिर अपनी 46 मीटर लंबी स्वर्ण-प्लेटेड लेटी हुई बुद्ध प्रतिमा के लिये प्रसिद्ध है, जो बुद्ध के पूर्ण आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्ति का प्रतीक है। 
  • ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: 
    • यह मंदिर चक्री वंश के राजा राम प्रथम के शासनकाल के दौरान निर्मित सबसे प्रमुख मंदिरों में से एक है। 
    • बाद में राजा राम तृतीय द्वारा इसका विस्तार और नवीनीकरण किया गया।