करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट पूर्णत: बंद होने की कगार पर

    «    »
 13-Sep-2024

    No Tags Found!

चर्चा में क्यों?

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट (RINL-VSP) कोकिंग कोल और फंड की भारी कमी के कारण पूरी तरह से बंद होने के कगार पर है। इसके तीन ब्लास्ट फर्नेस में से दो, अन्नपूर्णा तथा गोदावरी, पहले ही बंद हो चुके हैं, जबकि ब्लास्ट फर्नेस कृष्णा के पाँच से छह दिनों में बंद होने की उम्मीद है, अगर नए कोयले की आपूर्ति नहीं हुई। वर्ष 1982 में प्लांट के खुलने के बाद से यह उत्पादन में पहली पूर्ण रुकावट होगी।

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट

  • स्थापना: वर्ष 1982
  • मुख्यालय: विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश
  • विशाखापत्तनम स्टील प्लांट, जिसे राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के नाम से भी जाना जाता है, एक सरकारी स्वामित्व वाली इस्पात उत्पादक कंपनी है।
  • यह इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत एक नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (PSE) है।
  • यह भारत का पहला तट-आधारित एकीकृत इस्पात संयंत्र है।
  • यह वायर रॉड, राउंड, रिबार, बिलेट्स और स्ट्रक्चरल स्टील सहित उत्पादों की एक विस्तृत शृंखला का उत्पादन करता है।
  • यह उष्ण धातु उत्पादन के लिये तीन ब्लास्ट भट्टियाँ- गोदावरी, अन्नपूर्णा और कृष्णा - संचालित करता था।

आंध्र प्रदेश

  •  स्थान: भारत का दक्षिण-पूर्वी तट, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा से घिरा हुआ
  •  राजधानी: विशाखापत्तनम (प्रशासनिक) और अमरावती (विधानसभा)।
  •  क्षेत्र : तटीय मैदान, पूर्वी घाट और दक्कन का पठार।
  •  प्रमुख नदियाँ : गोदावरी, कृष्णा, पेन्ना
  •  मृदा: लाल लैटेराइट और काली मृदा, कम उर्वरता तथा लवणता की समस्या के साथ
  •  इसकी देश की दूसरी सबसे लंबी तटरेखा 974 किमी. है, जिसमें दो मध्यवर्ती बंदरगाह (काकीनाडा और मछलीपट्टनम) और दस छोटे बंदरगाह शामिल हैं।
  •  खनिज: बॉक्साइट, चूना पत्थर, ग्रेनाइट, अभ्रक, लौह अयस्क, डोलोमाइट, क्वार्टजाइट, सोना
  • आधिकारिक भाषा : तेलुगू (वर्ष 2008 में शास्त्रीय भाषा घोषित)
  •  राज्यपाल : सैयद अब्दुल नज़ीर
  •  मुख्यमंत्री : एन. चंद्रबाबू नायडू
  •  प्रमुख आर्थिक क्षेत्र : विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा
  •  इतिहास
    •  राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 के तहत इसे तेलंगाना के साथ विलय कर आंध्र प्रदेश नामक नया राज्य बनाया गया।
    • यह भारत का पहला भाषायी राज्य था।
    •   पोट्टी श्रीरामुलु : उनकी भूख हड़ताल के कारण आंध्र राज्य का निर्माण हुआ।
    • 2 जून, 2014 को तेलंगाना एक अलग राज्य बन गया और आंध्र प्रदेश को एक नए राज्य के रूप में पुनर्गठित किया गया।
  •  महत्त्वपूर्ण पहल
    • आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम (एपीएसएसडीसी)
    •  नवरत्नालु योजना
    • अम्मा वोडी योजना
    •  जगन्नाथ विद्या दीवेना
    • AP फाइबरनेट
    • मिशन काकतीय
  •  वन्यजीव और पक्षी अभयारण्य
    •  नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिज़र्व
    •  पुलिकट झील पक्षी अभयारण्य
    • कोरिंगा वन्यजीव अभयारण्य (मैंग्रोव वन)
    •  कृष्णा वन्यजीव अभयारण्य
    • अटापाका पक्षी अभयारण्य (कोल्लेरू झील)
    • पापिकोंडा वन्यजीव अभयारण्य
  •  प्रमुख बाँध
    •  कल्याणी बाँध, कल्याणी नदी
    • नागार्जुन सागर बाँध, कृष्णा नदी
    •  कंडालेरू बाँध, कंडालेरू नदी
    • पोलावरम बाँध, गोदावरी नदी
    •  मायलावरम बाँध, पेन्ना नदी
    • जलापुट बाँध, मचकुंड नदी