प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन का बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात का दौरा

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी


 14-Oct-2024
  • तैनाती विवरण: प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1TS) से INS तीर और ICGS वीरा फारस की खाड़ी में दीर्घकालिक प्रशिक्षण तैनाती के भाग के रूप में 12 अक्तूबर 2024 को पोर्ट मनामा, बहरीन पहुँचे। 
  • उद्देश्य: इस यात्रा का उद्देश्य नौसैनिक सहयोग को बढ़ाना, अंतर-संचालन क्षमता में वृद्धि करना तथा रॉयल बहरीन नौसेना बलों (RBNF) के साथ विभिन्न समुद्री परिचालनों में शामिल होना है। 
  • नियोजित गतिविधियाँ: बंदरगाह पर यात्रा के दौरान होने वाली गतिविधियों में पेशेवर बातचीत, जहाज-पार यात्राएं, संयुक्त प्रशिक्षण सत्र, योग, बैंड संगीत कार्यक्रम, मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन, सामाजिक संपर्क और सामुदायिक कल्याण पहल शामिल हैं। 
  • प्रशिक्षण सुविधाएँ: भारतीय नौसेना के समुद्री प्रशिक्षु विभिन्न नौसेना प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने के लिये RBNF प्रशिक्षण सुविधाओं का दौरा करेंगे। 
  • समुद्री साझेदारी अभ्यास: दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री साझेदारी अभ्यास की योजना बनाने के लिये एक समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र में सहकारी सहभागिता और समुद्री सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 
  • UAE का दौरा: INS शार्दुल ने दुबई के पोर्ट राशिद का भी दौरा किया, जहाँ इसने कई प्रशिक्षण गतिविधियों और बंदरगाह पर बातचीत के माध्यम से UAE नौसेना के साथ कार्य किया। 
  • व्यापक लक्ष्य: इस तैनाती का उद्देश्य भारत, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सामाजिक-राजनीतिक, सैन्य और समुद्री संबंधों को मज़बूत करना है, जो बढ़ते रक्षा संबंधों और नौसेनाओं के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ाता है।