CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 20-Mar-2025

वरुण 2025

विविध

चर्चा में क्यों? 

भारत और फ्राँस के बीच वरुण 2025 नौसैनिक अभ्यास वर्तमान में 19 से 22 मार्च, 2025 तक चल रहा है। इस वर्ष अभ्यास का 23वाँ संस्करण है, जो समुद्री सुरक्षा और अंतर-संचालन क्षमता बढ़ाने में दोनों देशों के बीच चल रही रणनीतिक साझेदारी पर प्रकाश डालता है। 

अभ्यास वरुण: परिचय  

  • वरुण (VARUNA) एक वार्षिक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है, जो भारत और फ्राँस के बीच वर्ष 2001 में आरंभ हुआ।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य अंतर-संचालन, परिचालन समन्वय को बढ़ाना तथा दोनों देशों की समुद्री रक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ करना है।