07-Feb-2025
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC)
विविध
मानवाधिकार परिषद
- संयुक्त राष्ट्र के ढाँचे के तहत एक अंतर-सरकारी संगठन, जो वैश्विक स्तर पर मानवाधिकारों को संवर्द्धित और सुरक्षित करता है।
गठन
- संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2006 में स्थापित, यह मानवाधिकार पर पूर्व संयुक्त राष्ट्र आयोग का स्थान लेगा।
- मानवाधिकार उच्चायुक्त का कार्यालय (OHCHR) इसका सचिवालय है, जिसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में है।
सदस्य
- इसमें संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा चुने गए 47 संयुक्त राष्ट्र सदस्य देश शामिल हैं।
- सदस्य राज्यों का चयन मानवाधिकारों को बढ़ावा देने में उनके योगदान और स्वैच्छिक प्रतिबद्धताओं के आधार पर किया जाता है।
- सदस्यता निम्नानुसार वितरित की जाती है:
- अफ्रीकी राज्य: 13 सीटें
- एशिया-प्रशांत राज्य: 13 सीटें
- लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई राज्य: 8 सीटें
- पश्चिमी यूरोपीय और अन्य राज्य: 7 सीटें
- पूर्वी यूरोपीय राज्य: 6 सीटें
- सदस्य 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा करते हैं तथा दो लगातार कार्यकाल के पश्चात उन्हें तुरंत पुनः निर्वाचित नहीं किया जा सकता।