करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

पर्यावरण और पारिस्थितिकी

दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी

    «    »
 01-Oct-2024

चर्चा में क्यों? 

'विश्व के सबसे खतरनाक पक्षी' के रूप में जाने जाने वाले कसोवरी को शिकार और आवास विनाश के खतरों का सामना करना पड़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया में 5,000 से भी कम संख्या में बचे होने के कारण, इस प्रजाति को बचाने की आवश्यकता लगातार बढ़ती जा रही है। 

कसोवरी   

  • यह एक बड़ा, उड़ने में असमर्थ पक्षी है जो उत्तरी ऑस्ट्रेलिया, न्यू गिनी और आसपास के द्वीपों के उष्णकटिबंधीय वर्षावनों का मूल निवासी है। 
  • यह अपने शक्तिशाली पैरों और तीखे पंजों के लिये जाना जाता है, जिनका प्रयोग यह खतरे के समय बचाव के लिये करता है।  
  • इसका नाम पापुआन शब्दों "कासु" (जिसका अर्थ है सींग वाला) और "वेरी" (जिसका अर्थ है सिर) से उत्पन्न हुआ है, जो पक्षी के सिर पर विशिष्ट हेलमेट जैसी टोपी का वर्णन करता है। 
  • तीन प्रजातियाँ 
    • दक्षिणी कसोवरी (Casuarius casuarius) 
    • उत्तरी कसोवरी (Casuarius unappendiculatus) 
    • बौना कसोवरी (Casuarius bennetti
  • उनके शरीर चमकदार काले पंखों से ढके होते हैं, जबकि उनकी गर्दन चमकीले रंग की होती है, आमतौर पर नीली और लाल। 
  • वे फलभक्षी होते हैं, अर्थात उनका आहार मुख्यतः फल होता है, हालाँकि वे छोटे जानवर, कवक और कीड़े भी खाते हैं। 
  • इन्हें "कीस्टोन प्रजाति" कहा जाता है, क्योंकि इनके बीज-प्रसार की भूमिका वर्षावन पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य के लिये अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। 
  • विश्व कसोवरी दिवस 26 सितंबर को मनाया जाता है ताकि उनकी सुरक्षा की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके।