करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

स्विट्ज़रलैंड

    «    »
 13-Sep-2024

  • यह मध्य यूरोप में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है।
  • सीमाएँ: उत्तर में जर्मनी, पश्चिम में फ्राँस, दक्षिण में इटली तथा पूर्व में ऑस्ट्रिया और लिकटेंस्टीन।
  • पर्वत: स्विस आल्प्स देश के लगभग 60% हिस्से को कवर करते हैं।
  • प्रमुख नदियाँ: राइन, रोन, पो और डेन्यूब
  • राजधानी: ब्रेन
  • मुद्रा: स्विस फ्रैंक (CHF) दुनिया की सबसे स्थिर मुद्राओं में से एक है।
  • चार आधिकारिक भाषाएँ: जर्मन (लगभग 63% जनसंख्या द्वारा बोली जाती है), फ्रेंच (23%), इतालवी (8%) और रोमांश (1%)।
  • संघीय प्रणाली: यह एक संघीय गणराज्य है जो 26 कैंटनों से बना है, जिनमें से प्रत्येक को उच्च स्तर की स्वायत्तता प्राप्त है।
  • अध्यक्ष: वियोला अमेरड
  • इसकी प्रत्यक्ष लोकतंत्र पर आधारित एक अनूठी राजनीतिक प्रणाली है, जहाँ नागरिक नियमित रूप से विभिन्न मुद्दों पर जनमत संग्रह में मतदान करते हैं और कोई भी नागरिक याचिका के माध्यम द्वारा कानून या संविधान में परिवर्तन का प्रस्ताव कर सकता है।
  • यह उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (North Atlantic Treaty Organization- NATO) और यूरोपीय संघ (European Union- EU) का सदस्य नहीं है।
  • इसकी तटस्थता की नीति लंबे समय से चली आ रही है, जिसने इसे दोनों विश्व युद्धों सहित प्रमुख यूरोपीय संघर्षों से दूर रखा है।
  • यह बैंकिंग, धन प्रबंधन और वित्तीय सेवाओं का वैश्विक केंद्र है।
  • स्विस बैंक अपनी गोपनीयता और स्थिरता के लिये जाने जाते हैं।
  • नोवार्टिस, रोश, नेस्ले और UBS जैसी कंपनियों के वैश्विक मुख्यालय देश में हैं।
  • महत्त्वपूर्ण संगठनों का मुख्यालय
    •  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), जिनेवा
    •  अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन, जिनेवा
    •  रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति, जिनेवा
    •  विश्व व्यापार संगठन, जिनेवा
    • विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO), जिनेवा
    • विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO), जिनेवाअंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन, जिनेवा
    • UNAIDS, जिनेवा
    • वर्ल्डवाइड फंड फॉर नेचर, ग्लैंड
    • विश्व आर्थिक मंच, कोलोन
    • अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN), ग्लैंड
    • व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD), जिनेवा
    • शरणार्थियों के लिये संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (UNHCR), जिनेवा