आर्थिक विज्ञान में स्वीडन रिक्सबैंक पुरस्कार

विविध


 15-Oct-2024

चर्चा में क्यों? 

अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में अर्थशास्त्र में 2024 का स्वीडिश रिक्सबैंक पुरस्कार डैरन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन को संयुक्त रूप से दिया गया है। यह पुरस्कार संस्थाओं के निर्माण और आर्थिक समृद्धि पर उनके प्रभाव पर उनके प्रभावशाली शोध के लिये दिया गया है। उनका काम इस बात की पड़ताल करता है कि कैसे राजनीतिक और आर्थिक संस्थाएँ प्रोत्साहनों को आकार देती हैं, आर्थिक परिणामों को प्रभावित करती हैं और अंततः समाजों में समृद्धि को बढ़ावा देती हैं। 

मुख्य निष्कर्ष 

  • यूरोपीय औपनिवेशिक संस्थाएँ वर्तमान आर्थिक परिणामों और धन असमानताओं को प्रभावित करती हैं। 
  • उपनिवेशीकरण के दौरान समृद्ध क्षेत्र आज प्रायः सबसे गरीब बन गये हैं। 
  • प्रवासी मृत्यु दर और वर्तमान प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद के बीच सहसंबंध है। 
  • शोषणकारी संस्थाएँ आर्थिक विकास में बाधा डालती हैं जबकि समावेशी संस्थाएँ इसे बढ़ावा देती हैं। 
  • जिन क्षेत्रों में प्रवासी मृत्यु दर कम है, वहाँ अधिक समावेशी संस्थाएँ विकसित हुई हैं। 
  • समाज शोषणकारी संस्थाओं से समावेशी संस्थाओं की ओर परिवर्तित हो सकता है, जिससे गरीबी कम हो सकती है।