अब तक की सबसे बड़ी सेल! पाएँ एक्सक्लूसिव ऑनलाइन कोर्सेज़ पर 60% की भारी छूट। ऑफर केवल 5 से 12 मार्च तक वैध।   |   CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 30-Dec-2024

सूर्य किरण सैन्य अभ्यास

वैश्विक मामले

सूर्य किरण   

  • यह भारत और नेपाल के बीच प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला सैन्य अभ्यास है।  
  • इस अभ्यास का उद्देश्य है,  
  • दोनों देशों के सैनिकों द्वारा दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में सैन्य संबंध स्थापित करना।  
  • आपदा प्रबंधन के अंतर्गत मानवीय सहायता प्रदान करना।  
  • आतंकवाद विरोधी अभियानों में प्रशिक्षण प्राप्त करना।  
  • दोनों देशों के बीच अंतर-संचालन क्षमता का निर्माण और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान।  

  

18वीं बटालियन स्तरीय संयुक्त सैन्य अभ्यास, सूर्य किरण, 31 दिसंबर, 2024 से 13 जनवरी, 2025 तक नेपाल के सलझंडी में होने वाला है। यह वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास भारत और नेपाल के बीच बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।