शंघाई सहयोग संगठन (SCO)

वैश्विक मामले


 15-Oct-2024

चर्चा में क्यों? 

विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस्लामाबाद में होने वाले उच्च स्तरीय SCO शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। भारत और पाकिस्तान दोनों ने शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय वार्ता की संभावना से मना कर दिया। 

SCO:

  • स्थापना: वर्ष  2001, शंघाई शिखर सम्मेलन 
  • संस्थापक सदस्य: रूस, चीन, किर्गिस्तान, कज़ाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान 
  • बाद में शामिल हुए सदस्य: 
    • भारत और पाकिस्तान: वर्ष 2017 
    • ईरान: वर्ष  2023 
    • बेलारूस: वर्ष  2024 
  • अन्य भागीदार: 3 पर्यवेक्षक राज्य और 6 संवाद साझेदार 
  • प्रमुख संरचनाएँ  
    • राष्ट्राध्यक्षों की परिषद – सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था 
    • शासनाध्यक्षों की परिषद – दूसरा सर्वोच्च प्राधिकारी 
  • स्थायी निकाय 
    • सचिवालय: बीजिंग, चीन 
    • क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना (RATS): ताशकंद, उज़्बेकिस्तान