करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

वैश्विक मामले

चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता (QUAD शिखर सम्मेलन)

    «    »
 18-Sep-2024

    No Tags Found!

चर्चा में क्यों?

विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, जिसने प्रधानमंत्री की यात्रा की घोषणा की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 सितंबर को विलमिंगटन, डेलावेयर में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा आयोजित चतुर्थ क्वाड देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

QUAD के बारे में

  •  यह भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक अनौपचारिक रणनीतिक वार्ता मंच है। 
  • यह इन देशों को एक 'स्वतंत्र, खुले और समृद्ध' हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुनिश्चित करने एवं उसका समर्थन करने तथा चीन का मुकाबला करने के लिये एक साथ लाता है।
  • क्वाड का इतिहास
    • इसे पहली बार वर्ष 2007 में जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे द्वारा प्रस्तावित किया गया था।
    • हालाँकि, चीन के दबाव के कारण ऑस्ट्रेलिया के पीछे हटने के बाद यह आगे नहीं बढ़ सका।

    • अंततः वर्ष  2017 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान एक साथ आए तथा इस “चतुर्भुज” गठबंधन का गठन किया।

    •  पहला शिखर सम्मेलन: 24 सितंबर 2021 को वाशिंगटन में।