करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

पुणे हवाई अड्डे का नाम बदलकर जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज हवाई अड्डा रखा गया

    «    »
 27-Sep-2024

चर्चा में क्यों? 

महाराष्ट्र सरकार ने पुणे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर 'जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज हवाई अड्डा' करने की मंजूरी दे दी है। भारत की समृद्ध विरासत का उत्सव मनाने के लिये, हाल ही में राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान में पाँच हवाई अड्डों का नाम बदला गया है, जो उनके योगदान के लिये बहुत सम्मान दर्शाता है। 

5 प्रमुख हवाई अड्डों के नए नाम 

  1. पुणे हवाई अड्डा - संत तुकाराम महाराज हवाई अड्डा
  2. अयोध्या हवाई अड्डा - महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डा
  3. चंडीगढ़ हवाई अड्डा - शहीद भगत सिंह हवाई अड्डा
  4. कोल्हापुर हवाई अड्डा - राजाराम महाराज हवाई अड्डा
  5. इंफाल हवाई अड्डा - बीर टेकंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

संत तुकाराम महाराज कौन थे? 

  • वह भारत में भक्ति आंदोलन से जुड़े 17वीं सदी के एक प्रतिष्ठित मराठी संत और कवि थे। 
  • वह विशेष रूप से वारकरी संप्रदाय से जुड़े हैं, जो भगवान विष्णु के अवतार विठोबा (विट्ठल) को समर्पित एक भक्ति परंपरा है। 
  • उनका दर्शन समानता, करुणा और ईश्वर के प्रति समर्पण पर केंद्रित था। 
  • उन्होंने कठोर जाति व्यवस्था को अस्वीकार किया और अंध कर्मकांड की आलोचना की तथा बाह्य प्रथाओं की अपेक्षा आंतरिक आध्यात्मिकता पर ज़ोर दिया। 
  • उनकी अभंग (भक्ति कविताएँ) मराठी साहित्य की उत्कृष्ट कृतियाँ मानी जाती हैं।