अब तक की सबसे बड़ी सेल! पाएँ एक्सक्लूसिव ऑनलाइन कोर्सेज़ पर 60% की भारी छूट। ऑफर केवल 5 से 12 मार्च तक वैध।   |   CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 11-Mar-2025

निजी चंद्र लैंडर: एथेना

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

चर्चा में क्यों? 

  • इन्ट्यूटिव मशीन्स द्वारा विकसित निजी चंद्र लैंडर एथेना ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास एक गड्ढे में उतरने के बाद कार्य करना बंद कर दिया है। 
  • यह मिशन भविष्य में चंद्रमा अन्वेषण के लिये अनुसंधान और तकनीकी प्रगति को सुविधाजनक बनाने हेतु NASA के वाणिज्यिक चंद्र वितरण कार्यक्रम का हिस्सा था। 

एथेना क्या है? 

  • एथेना एक चंद्र लैंडर था जिसे निजी अंतरिक्ष कंपनी इंट्यूटिव मशीन्स द्वारा विकसित और संचालित किया गया था। 
  • इसे चंद्रमा पर वैज्ञानिक प्रयोग और प्रौद्योगिकी पेलोड पहुँचाने के लिये डिज़ाइन किया गया था। 
  • लैंडर में 62 मिलियन डॉलर मूल्य के वैज्ञानिक उपकरण थे, जिनमें शामिल थे: 
  • जमे हुए पानी की खोज के लिये एक बर्फ ड्रिल। 
  • चंद्रमा की सतह का अन्वेषण करने के लिये एक ड्रोन। 
  • अज्ञात भूभाग का अध्ययन करने के लिये दो रोवर। 

मिशन की मुख्य विशेषताएँ 

  • एथेना अपने निर्धारित लैंडिंग स्थल से 250 मीटर दूर रह गया और एक ठंडे गड्ढे में जा गिरा। 
  • यह अपनी स्थिति को प्रमाणित करने वाले चित्र भेजने में सफल रहा और शांत होने से पूर्व कुछ प्रयोगों को प्रारंभ किया।
  • सौर पैनल के गलत संरेखण और अत्यधिक ठंड के कारण लैंडर की बैटरियाँ रिचार्ज नहीं की जा सकीं। 
  • रोवर्स में से एक लैंडर पर अटका रहा, लेकिन वह चालू था। 

पूर्ववत इंट्यूटिव मशीन्स मिशन 

  • पिछले वर्ष भी इसी प्रकार का एक मिशन पार्श्व लैंडिंग के साथ समाप्त हुआ था, लेकिन लैंडर ने लंबे समय तक कार्य किया था। 
  • असफलताओं के बावजूद, यह मिशन 50 वर्षों में पहली अमेरिकी चंद्र लैंडिंग थी। 

अन्य हालिया चंद्र लैंडिंग 

  • टेक्सास स्थित एक अन्य कंपनी फायरफ्लाई एयरोस्पेस ने इस सप्ताह के प्रारम्भ में अपने ब्लू घोस्ट लैंडर को चंद्रमा के उत्तरी अक्षांश पर सफलतापूर्वक उतारा। 
  • NASA के वाणिज्यिक चंद्र वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य चंद्र अन्वेषण में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देना है।