करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में जमैका मार्ग का उद्घाटन किया

    «    »
 04-Oct-2024

चर्चा में क्यों?  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि जमैका का हाई कमीशन के सामने वाली सड़क का नाम बदलकर जमैका मार्ग कर दिया गया है। इसका उद्घाटन जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस और क्रिकेटर क्रिस गेल ने नई दिल्ली में किया, जिसमें चार C: संस्कृति (Culture), क्रिकेट (Cricket), राष्ट्रमंडल (Commonwealth)और कैरेबियाई समुदाय (Caribbean Community) (CARICOM) के माध्यम से जमैका और भारत के बीच साझेदारी को उजागर किया गया। नाम बदलने से दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता का पता चलता है। 

जमैका 

  • स्थान: यह कैरेबियन सागर में एक द्वीप देश है। 
  • यह कैरेबियन क्षेत्र का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है, जो क्यूबा के दक्षिण और हैती के पश्चिम में स्थित है। 
  • राजधानी: किंग्स्टन 
  • स्वतंत्रता: 6 अगस्त 1962 को यूनाइटेड किंगडम से पृथक होकर राष्ट्रमंडल राष्ट्र (Commonwealth of Nations) का सदस्य बन गया। 
  • सरकार: एकात्मक संसदीय संवैधानिक राजतंत्र (Unitary Parliamentary Constitutional Monarchy)
  • सम्राट: किंग चार्ल्स तृतीय 
  • प्रधान मंत्री: एंड्रयू माइकल होलनेस 
  • आधिकारिक भाषा: अंग्रेज़ी  
  • मुद्रा: जमैकन डॉलर (JMD)