CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 09-Apr-2025

पुर्तगाल

विविध

चर्चा में क्यों?  

भारत के राष्ट्रपति पुर्तगाल के आधिकारिक दौरे पर थीं।

पुर्तगाल: परिचय   

  • स्थान: पुर्तगाल यूरोप का सबसे पश्चिमी देश है, जो इबेरियन प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित है।  
  • राजधानी: लिस्बन - यूरोप के सबसे पुराने शहरों में से एक।  
  • सीमाएँ: स्पेन के साथ भूमि सीमा साझा करता है (उत्तर और पूर्व) और उत्तरी अटलांटिक महासागर (दक्षिण और पश्चिम ) से घिरा हुआ है।  
  • स्वायत्त क्षेत्र: इसमें अटलांटिक महासागर में मदीरा और अज़ोरेस द्वीप शामिल हैं।  
  • मुद्रा: यूरो (€)  
  • भाषा: पुर्तगाली  
  • सरकार: संसदीय लोकतंत्र  
  • जलवायु: समुद्री समशीतोष्ण - उत्तर में ठंडी और बरसाती, दक्षिण में उष्ण और शुष्क।  
  • भूभाग: टैगस नदी पश्चिम की ओर बहती है और पुर्तगाल को दो भागों में विभाजित करती है - उत्तर में पहाड़ी और दक्षिण में घुमावदार मैदान।  
  • उच्चतम बिंदु: पोंटा डो पिको (जिसे पिको ऑल्टो भी कहा जाता है), अज़ोरेस में स्थित है।  
  • प्रसिद्ध  
    • पोर्ट वाइन, कॉर्क उत्पादन और खूबसूरत तटरेखाएँ  
    • वास्को डी गामा जैसे खोजकर्त्ता, जो 1498 में भारत पहुँचे थे  
    • गोवा 1961 तक पुर्तगाली शासन के अधीन था, जो पुर्तगाल को भारत के औपनिवेशिक इतिहास से जोड़ता था।