करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम रखा गया

    «    »
 16-Sep-2024

चर्चा में क्यों

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घोषणा की कि अंडमान और निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के तहत "राष्ट्र को औपनिवेशिक छापों से मुक्त करने" के लिये नाम बदलने का फैसला किया गया है

श्री विजयपुरम के बारे में

  • यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का राजधानी शहर है
  • स्थान: दक्षिण अंडमान द्वीप का दक्षिणी भाग
  • यह बंगाल की खाड़ी में स्थित है, जो भारतीय मुख्य भूमि से लगभग 1,300 किलोमीटर दूर है
  • यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का प्रवेश बिंदु है
  • इतिहास
    • पहले इसका नाम लेफ्टिनेंट आर्चीबाल्ड ब्लेयर के नाम पर रखा गया था, जो 18वीं शताब्दी के आरंभ में सेवारत एक ब्रिटिश नौसेना अधिकारी थे
    • यह वह स्थान है जहाँ नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पहली बार 'तिरंगा' फहराया था
    • इसमें कुख्यात सेलुलर जेल है, जो औपनिवेशिक काल की जेल थी जिसका उपयोग ब्रिटिश लोग राजनीतिक कैदियों को निर्वासित करने के लिये करते थे
    • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पोर्ट ब्लेयर सहित द्वीपों पर कुछ समय के लिये जापान का अधिकार रहा
  • नया नाम
    • इसका संबंध चोल इतिहास से माना जाता है
    • 11वीं शताब्दी में राजेंद्र चोल प्रथम ने अंडमान द्वीप समूह को एक प्रमुख नौसैनिक अड्डे के रूप में इस्तेमाल किया था
    • उन्होंने वर्तमान इंडोनेशिया में श्रीविजय साम्राज्य के खिलाफ एक नौसैनिक अभियान शुरू किया, राजा संग्राम विजयोतुंगगवर्मन को हराया और बहुमूल्य कोष पर कब्ज़ा कर लिया, जिससे चोल वर्चस्व मज़बूत हुआ
    • तंजावुर शिलालेख (1050 ई.) में द्वीपों को मा-नक्कावरम कहा गया है, जिसका अर्थ है "बड़ी खुली भूमि", यही नाम बाद में विकसित होकर निकोबार द्वीप समूह हो गया

अंडमान व निकोबार द्वीप 

  • वे बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी भाग में 572 से अधिक द्वीपों का एक समूह हैं
  • वे भारत की अपेक्षा दक्षिण-पूर्व एशिया के अधिक निकट हैं, जिनके उत्तर में म्याँमार तथा पूर्व में थाईलैंड है
  • इस क्षेत्र का 86% से अधिक भाग उष्णकटिबंधीय वर्षावनों से ढका हुआ है
  • प्रमुख द्वीप: अंडमान द्वीप समूह और निकोबार द्वीप समूह दो प्राथमिक द्वीप समूह हैं
    • अंडमान द्वीप समूह में उत्तरी अंडमान, मध्य अंडमान, दक्षिणी अंडमान और छोटा अंडमान शामिल हैं
    • निकोबार द्वीप समूह दक्षिण में स्थित है और इसमें 22 द्वीप हैं, जिनमें ग्रेट निकोबार सबसे बड़ा है
  • ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1850 के दशक में इन द्वीपों पर कब्ज़ा कर लिया
  • भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद, वे वर्ष 1950 में एक केंद्रशासित प्रदेश के रूप में नवगठित राष्ट्र का हिस्सा बन गए
  • उपराज्यपाल: एडमिरल (सेवानिवृत्त) देवेंद्र कुमार 
  • सैडल पीक अंडमान द्वीप समूह का सबसे ऊँचा स्थान है
  • जनजातीय समूह: ग्रेट अंडमानी, ओंगें, जार्वा, शोम्पेन और सेंटिनेलिस
  • आधिकारिक भाषाएँ: अंग्रेज़ी और 
  • अंडमान सागर में बैरन द्वीप भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है, जबकि नार्कोंडम द्वीप एक निष्क्रिय ज्वालामुखी है
  • संरक्षित प्रजातियाँ: खारे पानी का मगरमच्छ, अंडमान जंगली सूअर, निकोबार कबूतर और डुगोंग
  • संरक्षित क्षेत्र
    • महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय
    • कैम्पबेल बे राष्ट्रीय
    • माउंट हेरिएट राष्ट्रीय उद्यान (जिसका नाम बदलकर माउंट मणिपुर राष्ट्रीय उद्यान कर दिया गया है
    • गैलेथिया राष्ट्रीय
    • रानी झाँसी समुद्री राष्ट्रीय
    • सैडल पीक राष्ट्रीय
  • वन्यजीव अभयारण्य 
    • बैरन द्वीप वन्यजीव
    • नार्कोंडम द्वीप वन्यजीव 
  • डंकन पैसेज: अंडमान द्वीप समूह के दो भागों को अलग करता है
  • दस डिग्री चैनल: लिटिल अंडमान और कार निकोबार समूहों को अलग करता है
  • 30 दिसंबर, 2018 को भारत सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सम्मान में और भारत के स्वतंत्रता संग्राम की याद में तीन अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूहों का नाम बदल दिया
    • रॉस द्वीप का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप रखा
    • नील द्वीप का नाम बदलकर शहीद द्वीप रखा
    • हैवलॉक द्वीप का नाम बदलकर स्वराज द्वीप रखा