CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




बेल्जियम के प्रधानमंत्री

वैश्विक मामले


    No Tags Found!
 04-Feb-2025

चर्चा में क्यों?  

फ्लेमिश राष्ट्रवादी बार्ट डि वेवर ने आधिकारिक तौर पर बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।  

बार्ट डि वेवर: परिचय   

  • जन्म: 21 दिसंबर 1970, मोर्ट्सेल, बेल्जियम।  
  • प्रारंभिक कॅरियर: राजनीति में शामिल होने से पहले एक शोध सहायक के रूप में कार्य किया।  
  • राजनीतिक भूमिका: वर्ष 2004 में न्यू फ्लेमिश एलायंस (N-VA) के नेता बने।  
  • प्रमुख उपलब्धियाँ: N-VA ने फ्लेमिश स्वायत्तता के समर्थन में एक प्रमुख राजनीतिक दल के रूप में अपनी पहचान बनाई।
  • नेतृत्व: एंटवर्प के मेयर के रूप में कार्य किया (2013-2025) 

बेल्जियम  

  • स्थान: उत्तर-पश्चिमी यूरोप, फ्राँस, जर्मनी, नीदरलैंड और लक्ज़मबर्ग से घिरा हुआ।  
  • राजधानी: ब्रुसेल्स (यूरोपीय संघ और NATO का मुख्यालय भी)।  
  • मुद्रा: यूरो (€)
  • आधिकारिक भाषाएँ: डच, फ्रेंच और जर्मन।  
  • क्षेत्र: तीन क्षेत्रों में विभाजित:  
    • फ्लैंडर्स (डच भाषी)  
    • वालोनिया (फ्रेंच भाषी)  
    • ब्रुसेल्स-कैपिटल क्षेत्र (द्विभाषी)  
  • सरकार: संवैधानिक राजतंत्र के अंतर्गत संघीय संसदीय लोकतंत्र।  
  • सम्राट/ मोनार्क: किंग फिलिप (2013 से)।  
  • अर्थव्यवस्था: इस्पात, रसायन, इलेक्ट्रॉनिक्स और चॉकलेट विनिर्माण जैसे उद्योगों के साथ अपनी उन्नत अर्थव्यवस्था के लिये जाना जाता है।  
  • यह यूरोपीय संघ (EU) और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) का एक प्रमुख संस्थापक सदस्य है।