करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

पितृ पक्ष मेला

    «    »
 17-Sep-2024

  • तिथियाँ: 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2024 तक 
  • स्थान: गया, बिहार 
  • बिहार पर्यटन द्वारा दी जाने वाली सुविधाएँ 
    • निःशुल्क टेंट सिटी 
    • पिंड दान पैकेज  
    • ई-पिंड दान पैकेज 

पितृ पक्ष: परिचय 

  • पितृ पक्ष दिवंगत आत्माओं को समर्पित है और इसका उद्देश्य उन्हें प्रसन्न करना, क्षमा मांगना तथा पितृ दोष (पूर्वजों के शाप) से छुटकारा पाना है। 
  • इस अवधि के दौरान, दिवंगत आत्मा को जन्म, जीवन और मृत्यु के चक्र से मुक्त करने के लिये  श्राद्ध, तर्पण एवं पिंडदान जैसे अनुष्ठान किये जाते हैं। 
  • इस तरह के अनुष्ठान फल्गु नदी पर किये जाते हैं, जिसके बाद गया के विष्णुपद मंदिर में विशेष प्रार्थना की जाती है। 
  • ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष के दौरान मांसाहारी भोजन का सेवन सख्त वर्जित है।   
  • प्याज़, लहसुन, चना, जीरा, काला नमक, काली सरसों, खीरा, बैंगन तथा मसूर दाल, काली उड़द दाल जैसी दालों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिये।