अब तक की सबसे बड़ी सेल! पाएँ एक्सक्लूसिव ऑनलाइन कोर्सेज़ पर 60% की भारी छूट। ऑफर केवल 5 से 12 मार्च तक वैध।   |   CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 25-Feb-2025

नाॅर्दन पिंटेल डक

विविध

 चर्चा में क्यों? 

हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 13,500 फीट की असाधारण ऊँचाई पर दुर्लभ नाॅर्दन पिंटेल डकों का एक समूह देखा गया

परिचय  

नाॅर्दन पिंटेल डक (Anas Acuta) एक सुंदर प्रवासी जलपक्षी है, जो अपनी विशिष्ट उपस्थिति और आकर्षक व्यवहार के लिये प्रशंसित है।  

वितरण  

प्रायः "नाॅर्दन नोमैड" कहे जाने वाले ये डक विशाल प्रवासी मार्गों का अनुसरण करते हैं तथा अंटार्कटिका को छोड़कर प्रत्येक महाद्वीप पर पाए जाते हैं। हालाँकि, वे आमतौर पर भूमध्य रेखा के दक्षिण में रहने या प्रजनन करने से बचते हैं।  a

प्रमुख विशेषताएँ  

  • इसका नाम उनके लंबे, नुकीले केंद्रीय पुच्छ पंखों के कारण रखा गया है।  
  • नर का शरीर भूरे रंग का, सिर गहरे चॉकलेटी भूरे रंग का, छाती पर मोटी सफेद पट्टी तथा पीठ पर काले निशान होते हैं।  
  • मादाएँ और गैर-प्रजनन करने वाले नर हल्की छाती और गर्दन के साथ भूरे रंग के धब्बेदार पंख प्रदर्शित करते हैं।  
  • इनकी लंबाई 60 सेमी से अधिक हो सकती है, इनका वजन 1 किलोग्राम से अधिक हो सकता है, तथा इनके पंखों का फैलाव 91 सेमी तक हो सकता है।  
  • उनका सुव्यवस्थित शरीर उन्हें 48 मील प्रति घंटे तक की प्रभावशाली गति से उड़ने की अनुमति देता है।  
  • वनों में वे 22 वर्ष तक जीवित रह सकते हैं।  
  • IUCN रेड लिस्ट में " कम चिंताजनक" के रूप में सूचीबद्ध।