12-Mar-2025
उत्तरी सागर
विविध
चर्चा में क्यों?
- अमेरिकी सेना के लिये ईंधन ले जा रहा एक ईंधन टैंकर ब्रिटेन के निकट उत्तरी सागर में एक मालवाहक जहाज़ से टकरा गया और उसमें आग लग गई।
- इस घटना से क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और संभावित पर्यावरणीय खतरों के संदर्भ में चिंताएँ बढ़ गई हैं।
उत्तरी सागर: परिचय
- भौगोलिक स्थिति: उत्तर-पश्चिमी यूरोप में स्थित एक उथला, घिरा हुआ समुद्र।
- कील नहर:विश्व के सबसे व्यस्त कृत्रिम जलमार्गों में से एक, जो उत्तरी सागर को बाल्टिक सागर से जोड़ती है।
- उत्तरी सागर के किनारे स्थित देश:
- यूनाइटेड किंगडम, नॉर्वे, डेनमार्क, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम और फ्राँस।
- उत्तरी सागर में प्रवाहित होने वाली प्रमुख नदियाँ:
- एल्ब, वेसर, राइन, टेम्स, इत्यादि।
- प्रमुख बंदरगाह:
- हैम्बर्ग (जर्मनी) और रॉटरडैम (नीदरलैंड), यूरोप के दो सबसे व्यस्त बंदरगाह।
- ब्रेंट कच्चा तेल:
- उत्तरी सागर तेल का एक महत्त्वपूर्ण प्रकार, जिसका व्यापक रूप से वैश्विक तेल मूल्य बेंचमार्क के रूप में उपयोग किया जाता है।
उत्तरी सागर का महत्त्व
- यह नौवहन और ऊर्जा परिवहन के लिये एक महत्त्वपूर्ण व्यापार मार्ग के रूप में कार्य करता है।
- उत्तरी सागर से प्राप्त ब्रेंट कच्चा तेल वैश्विक तेल की कीमतें निर्धारित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- कील नहर यूरोपीय और अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य के लिये एक महत्त्वपूर्ण मार्ग प्रदान करके व्यापार को बढ़ाती है।