नोबल शांति पुरस्कार 2024

विविध


 15-Oct-2024

चर्चा में क्यों? 

2024 का नोबेल शांति पुरस्कार जापानी संगठन निहोन हिडांक्यो को परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व को बढ़ावा देने के लिये समर्पित प्रयासों के लिये दिया गया है। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने संगठन के प्रभावशाली गवाहों के बयानों पर प्रकाश डाला, जो परमाणु हथियारों का फिर कभी उपयोग न करने की आवश्यकता पर ज़ोर देते हैं। 

निहोन हिंदक्यो:

  • स्थापित: वर्ष 1956 
  • आधिकारिक नाम: जापान A- और H- बम पीड़ित संगठनों का परिसंघ 
  • मिशन: परमाणु निरस्त्रीकरण की समर्थन करना और परमाणु हथियारों के मानवीय प्रभाव के बारे में जागरूकता का प्रसार करना। 
  • प्रमुख योगदान 
  • हिरोशिमा और नागासाकी बम विस्फोटों में जीवित बचे लोगों का प्रतिनिधित्व करता है । 
  • परमाणु हथियारों से होने वाली पीड़ा पर ज़ोर देने के लिये हिबाकुशा के साक्ष्यों का दस्तावेज़ीकरण। 

नोबेल शांति पुरस्कार:

  • स्थापना: 1901 
  • यह एक प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है। 
  • यह शांति और मानवीय प्रयासों में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिये व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करता है। 
  • नॉर्वेजियन नोबेल समिति द्वारा पुरस्कार विजेताओं की घोषणा वैश्विक ध्यान आकर्षित करती है। 
  • 1901 से 2024 के बीच 142 विजेताओं को 105 बार यह पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है। 
    • प्राप्तकर्त्ताओं में 111 व्यक्ति और 31 संगठन शामिल हैं । 
  • रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति ने यह पुरस्कार तीन बार जीता है: 1917, 1944 और 1963 में। 
  • शरणार्थियों के लिये संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के कार्यालय को दो बार, 1954 और 1981 में, सम्मानित किया गया है।