करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

पर्यावरण और पारिस्थितिकी

नए वैश्विक जलवायु 'हानि और क्षति' कोष ने प्रथम निदेशक की नियुक्ति की

    «    »
 25-Sep-2024

चर्चा में क्यों? 

जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन ने घोषणा की है कि सेनेगल के वित्त विशेषज्ञ इब्राहिमा शेख डियॉन्ग को हानि और क्षति के उत्तर के लिये कोष का पहला निदेशक नियुक्त किया गया है। यह कोष जलवायु आपदाओं से प्रभावित देशों की सहायता करता है। 

हानि और क्षति निधि 

  • इसकी स्थापनाव वर्ष 2022 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP27) में की गई थी। 
  • उद्देश्य : जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों से सर्वाधिक प्रभावित देशों को वित्तीय सहायता प्रदान करना, विशेष रूप से उन देशों को जो प्राकृतिक आपदाओं के कारण अपूरणीय क्षति झेलते हैं। 
  • यह जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली क्षति की वित्तीय लागतों पर विचार करता है, जो अनुकूलन या शमन प्रयासों से प्रबंधित की जा सकने वाली लागतों से परे है। 
  • विश्व बैंक इस कोष का प्रबंधन करता है तथा इसका वित्तपोषण विकसित देशों, निजी संस्थाओं और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से अपेक्षित है।