25-Feb-2025
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020
विविध
NEP 2020 क्या है?
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 ने 34 वर्ष पुरानी NEP 1986 की जगह ली है, जिसका उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता, समानता और पहुँच में सुधार करना है।
- डॉ. के. कस्तूरीरंगन समिति की सिफारिशों के आधार पर, यह आधारभूत साक्षरता, समग्र शिक्षा, बहुभाषी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ शैक्षणिक सम्मिश्रण पर केंद्रित है।
मुख्य बिंदु
- नई संरचना: 3-18 वर्ष की आयु के लिये 10+2 को 5+3+3+4 प्रणाली से प्रतिस्थापित करती है।
- आधारभूत चरण (5 वर्ष): खेल-आधारित शिक्षा (आयु 3-8)
- प्रारंभिक चरण (3 वर्ष): औपचारिक शिक्षा प्रारंभ (कक्षा 3-5)
- मध्य चरण (3 वर्ष): अनुभवात्मक शिक्षा (कक्षा 6-8)
- माध्यमिक चरण (4 वर्ष): लचीले विषय विकल्प (कक्षा 9-12)
- अनुभवात्मक शिक्षा: इंटर्नशिप, फील्ड विजिट और प्रोजेक्ट।
- डिजिटल एकीकरण: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और तकनीक-संचालित कक्षाओं को बढ़ावा देता है।
- शिक्षक प्रशिक्षण: सतत् व्यावसायिक विकास पर ध्यान केंद्रित करना।
NEP के अंतर्गत प्रमुख योजनाएँ
- PM श्री स्कूल: 14,500 आदर्श स्कूल रोल मॉडल के रूप में काम करेंगे।
- निपुण भारत: कक्षा 2 तक आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता सुनिश्चित करता है।
- परख: विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों के लिये एक राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रणाली।
- निष्ठा: शिक्षक प्रशिक्षण NEP लक्ष्यों के अनुरूप।
प्रमुख उपलब्धियाँ
- आधारभूत पाठ्यक्रम: खेल-आधारित शिक्षा के लिये जादुई पिटारा (Jadui Pitara) (आयु 3-8)।
- क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा: JEE और NEET 13 भाषाओं में; इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्रीय भाषाओं में।
- चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUP): 105 से अधिक विश्वविद्यालयों में लचीले निकास का विकल्प।
- वैश्विक विस्तार: जंजीबार में IIT मद्रास परिसर तथा अबू धाबी में IIT दिल्ली परिसर की योजना।
- डिजिटल प्लेटफॉर्म: सार्वभौमिक ऑनलाइन शिक्षा के लिये PM ई-विद्या और दीक्षा।