करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

पर्यावरण और पारिस्थितिकी

महाराष्ट्र में मिरिस्टिका वन दलदल की खोज की गई

    «    »
 12-Sep-2024

    No Tags Found!

चर्चा में क्यों?

गोवा-महाराष्ट्र सीमा के निकट शोधकर्त्ताओं ने हाल ही में महाराष्ट्र के कुम्ब्राल में एक पवित्र मिरिस्टिका दलदली वन की खोज की है। यह खोज स्थानीय समुदायों द्वारा दुर्लभ पारिस्थितिकी प्रणालियों की रक्षा में निभाई जाने वाली महत्त्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है। इस खोज के साथ, सिंधुदुर्ग में हेवाले-बामबार्डे के बाद कुम्ब्राल महाराष्ट्र का दूसरा गाँव बन गया, जहाँ मिरिस्टिका दलदली वन है।

मिरिस्टिका मैग्निफिका (Myristica Magnifica) 

  • यह मिरिस्टिकेसी फैमिली (Myristicaceae Family) का हिस्सा है।
  • यह एक लुप्तप्राय पौधा प्रजाति है जो मुख्य रूप से कर्नाटक और केरल में पाई जाती है।
  • यह पारिस्थितिकी तंत्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा संकटग्रस्त हॉर्नबिल पक्षियों सहित वन्यजीवों के लिये भोजन उपलब्ध कराता है।
  • यह आमतौर पर दलदली या गीले वन क्षेत्रों में पाया जाता है, अक्सर उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में।

महाराष्ट्र

  • राज्य गठन: वर्ष 1960
  • सीमाएँ: पश्चिम में अरब सागर, उत्तर-पश्चिम में गुजरात, उत्तर-पूर्व में मध्य प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़ तथा दक्षिण में कर्नाटक और गोवा।
  • राजधानी : मुंबई
  • आधिकारिक भाषा: मराठी
  •  मुख्यमंत्री: एकनाथ शिंदे
  •  राज्यपाल: सी.पी. राधाकृष्णन
  • प्रमुख नदियाँ
    • गोदावरी
    •  कृष्णा 
    •  तापी
    • वर्धा
    •  वैनगंगा
    •  पूर्णा
  • भीमाशंकर वन्यजीव अभयारण्य
  •  मेलघाट वन्यजीव अभयारण्य
  • भामरागढ़ वन्यजीव अभयारण्य
  • कोयना वन्यजीव अभयारण्य
  • बोर टाइगर रिज़र्व
  •   गौताला वन्यजीव अभयारण्य
  • ताडोबा अंधारी टाइगर रिज़र्व