अब तक की सबसे बड़ी सेल! पाएँ एक्सक्लूसिव ऑनलाइन कोर्सेज़ पर 60% की भारी छूट। ऑफर केवल 5 से 12 मार्च तक वैध।   |   CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 05-Mar-2025

मार्बल्ड-कैट

पर्यावरण और पारिस्थितिकी

परिचय  

इंडियन मार्बल्ड-कैट(पार्डोफेलिस मार्मोराटा), जिसे सामान्यतः मार्बल्ड-कैट के नाम से जाना जाता है, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया की मूल निवासी एक छोटी जंगली बिल्ली प्रजाति है।  

निकट रूप से संबंधित: क्लाउडेड लेपर्ड (नियोफेलिस नेबुलोसा) और बे कैट (कैटोपुमा बैडिया)।  

वितरण  

  • भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्याँमार, थाईलैंड और लाओस में पाई जाती है।  
  • भारत में यह मुख्य रूप से अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नगालैंड के वनों में निवास करती है।  

प्रमुख विशेषताएँ 

  • विशिष्ट फर पैटर्न: काले धब्बों और धारियों वाला मार्बल्ड ब्राउन या ग्रे कोट, जो छलावरण में सहायक होता है।  
  • आकार  
    • नर: 4.5 – 9 किग्रा  
    • मादा: 2.5 – 5 किग्रा  
  • उत्कृष्ट पर्वतारोही: वृक्षों के मध्य छलांग लगाने में सक्षम।  
  • एकाकी एवं प्रादेशिक: यह मूत्र एवं गंध के निशानों का उपयोग करके अपने क्षेत्र को चिह्नित करता है।  
  • IUCN रेड लिस्ट: आवास की क्षति और घटती जनसंख्या के कारण निकट संकटग्रस्त।