मलेरिया मुक्त प्रमाणन
विविध
31-Jan-2025
चर्चा में क्यों?
जॉर्जिया को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मलेरिया मुक्त प्रमाणित किया गया है, इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाले 45 देश और एक क्षेत्र शामिल हो गए हैं। दशकों के समर्पित हस्तक्षेपों के बाद मलेरिया उन्मूलन की दिशा में वैश्विक प्रयासों में यह एक बड़ी सफलता है।
WHO द्वारा मलेरिया उन्मूलन प्रमाणन
- प्रमाणन प्रक्रिया: WHO किसी राष्ट्र को मलेरिया मुक्त घोषित करता है जब वहाँ लगातार कम से कम 3 वर्षों तक स्वदेशी मलेरिया संचरण का कोई मामला नहीं होता। संचरण की पुनः स्थापना को रोकने के लिये उस देश में एक सक्षम निगरानी तंत्र का होना आवश्यक है।
- वैश्विक स्थिति: 43 देशों और 1 क्षेत्र को 'मलेरिया मुक्त' का प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ है। दक्षिण-पूर्व एशिया में, मालदीव (2015) और श्रीलंका (2016) को मलेरिया मुक्त के रूप में मान्यता दी गई है। भारत को अभी तक मलेरिया मुक्त के रूप में प्रमाणित नहीं किया गया है।
मलेरिया क्या है?
- कारण: मलेरिया प्लास्मोडियम परजीवी के कारण होने वाला एक जानलेवा रोग है।
- प्रमुख परजीवी: पी. फाल्सीपेरम और पी. विवैक्स मनुष्यों के लिये सबसे अधिक खतरा उत्पन्न करते हैं।
- संचरण: मलेरिया संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से संचरित होता है।
- जीवनचक्र: संक्रमित मच्छर मनुष्यों को काटते हैं, जिससे परजीवी यकृत तक पहुँचते हैं, परिपक्व होते हैं तथा लाल रक्त कोशिकाओं को संक्रमित करते हैं।
- प्रभावित क्षेत्र: मुख्यतः अफ्रीका, एशिया और दक्षिण अमेरिका के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है।
- लक्षण: बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और थकान। मलेरिया की रोकथाम और उपचार दोनों संभव है।
WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन)
|