करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

महाराष्ट्र नासिक में जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित करेगा

    «    »
 13-Sep-2024

चर्चा में क्यों?

महाराष्ट्र नासिक में जनजातियों को समर्पित एक विश्वविद्यालय स्थापित करने जा रहा है, जो किंडरगार्टन से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेगा। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, जो राज्य में विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी हैं, द्वारा शुरू की गई इस पहल के तहत विश्वविद्यालय अपनी 80% सीटें जनजाति छात्रों के लिये आरक्षित करेगा, जिसका उद्देश्य उनके विकास एवं भविष्य की संभावनाओं को बढ़ाना है।

जनजातीय समुदाय

  • इन्हें सामूहिक रूप से जनजाति कहा जाता है, जो परंपरागत रूप से दूर-दराज़ के क्षेत्रों, वनों और पर्वतीय इलाकों में रहते हैं।
  • जनगणना 2011 के अनुसार, भारत में जनजातीय आबादी कुल जनसंख्या का लगभग 8.6% है। 
  • झारखंड सरकार ने 9 अगस्त को विश्व जनजाति दिवस के अवसर पर राजकीय अवकाश घोषित किया।
  • अनुच्छेद 46: राज्य समाज के कमज़ोर वर्गों तथा अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के शैक्षिक एवं आर्थिक हितों को विशेष ध्यान से बढ़ावा देगा व उन्हें सामाजिक अन्याय और सभी प्रकार के शोषण से बचाएगा। ( भाग: IV, DPSP )
  • महाराष्ट्र की प्रमुख जनजातियाँ
    •  भील
    •  गोंड
    •  वार्लिस
    •  कटकरिस
    • कोली
    •  महादेव कोली
    •  पारधी
    •  कोलम
    •  माडियास
  • भारत में दो केंद्रीय सरकारी जनजातीय विश्वविद्यालय हैं
  •  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (मध्य प्रदेश)
    • आंध्र प्रदेश केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (आंध्र प्रदेश)