CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 13-Feb-2025

लॉजिस्टिक्स प्रदर्शन सूचकांक

विविध

चर्चा में क्यों?  

भारत ने वैश्विक लॉजिस्टिक्स में महत्त्वपूर्ण प्रगति की है तथा विश्व बैंक के लॉजिस्टिक्स प्रदर्शन सूचकांक (LPI) 2023 में अंतर्राष्ट्रीय नौपरिवहन (शिपमेंट) श्रेणी में 22वाँ स्थान और समग्र रूप से 38वाँ स्थान प्राप्त किया है।  

  • केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान भारत की बढ़ती वैश्विक समुद्री उपस्थिति पर ध्यान केंद्रित किया और भारतीय पत्तनों पर टर्न अराउंड टाइम (TAT) में महत्त्वपूर्ण सुधार की बात की, जो अब 0.9 दिन हो गया है।

समुद्री अमृत काल विजन 2047: भविष्य के लिये एक रोडमैप  

सरकार ने ब्लू इकोनॉमी/नीली अर्थव्यवस्था के सिद्धांतों के अनुरूप समुद्री अमृत काल विज़न 2047 भी पेश किया है। इस विज़न का उद्देश्य भारत के समुद्री क्षेत्र को निम्नलिखित तरीकों से बदलना है:  

  • पत्तन विस्तार- नए पत्तनों का विकास और मौजूदा पत्तनों का उन्नयन  
  • स्वचालन और डिजिटलीकरण- परिचालन दक्षता में वृद्धि  
  • हरित पहल (ग्रीन इनिशिएटिव)- हाइड्रोजन हब की स्थापना और दीर्घकालिक प्रथाओं को बढ़ावा देना  
  • तटीय पर्यटन को प्रोत्साहन- द्वीपों और क्रूज़ इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास  
  • कौशल विकास- कार्यबल प्रशिक्षण को सशक्त करना  
  • जहाज़ निर्माण में वैश्विक नेतृत्व- भारत का शिपिंग टन भार बढ़ाना  

GMIS 2023 में ₹10 लाख करोड़ के निवेश की प्रतिबद्धता  

वैश्विक समुद्री भारत शिखर सम्मेलन (GMIS) 2023 में 10 लाख करोड़ रुपए की निवेश प्रतिबद्धताएँ देखी गईं, जिनमें 8.35 लाख करोड़ रुपए मूल्य के 360 समझौता ज्ञापन (MoU) और 1.68 लाख करोड़ रुपए मूल्य की अतिरिक्त निवेश योग्य परियोजनाएँ शामिल हैं।