लेबनान

विविध


 17-Oct-2024
  • राजधानी: बेरूत 
  • मुद्रा: लेबनानी पाउंड (LBP) 
  • राजनीतिक प्रणाली: धार्मिक समूहों के बीच राजनीतिक शक्ति को विभाजित करने वाली एक संप्रदायवादी प्रणाली के साथ संसदीय लोकतंत्र। 
  • सेवारत प्रधानमंत्री: नजीब मिकाती 
  • स्वतंत्रता: 22 नवंबर, 1943, फ्राँसीसी शासनादेश से। 
  • सीमा: उत्तर और पूर्व में सीरिया तथा दक्षिण में इज़रायल। 
  • अकाबा बंदरगाह जॉर्डन का एकमात्र बंदरगाह और समुद्री व्यापार का मुख्य प्रवेश द्वार है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय संगठन सदस्यता 
    • संयुक्त राष्ट्र (UN
    • अरब लीग 
    • इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC
    • गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM
    • भूमध्य सागर के लिये संघ 
  • इज़रायल-लेबनान संबंध  
  • ऐतिहासिक संघर्ष: यह संबंध युद्धों और सैन्य टकरावों से चिह्नित है, जिसमें 1948 का अरब-इज़रायल युद्ध और 2006 का लेबनान युद्ध शामिल है। 
  • हिजबुल्लाह: ईरान द्वारा समर्थित शिया उग्रवादी समूह, इज़रायल का विरोधी है और इज़रायली सेना के साथ विभिन्न सैन्य संघर्षों में शामिल रहा है। 
  • सीमा विवाद: शेबा फार्म क्षेत्र सहित भूभाग पर मतभेद, राजनयिक संबंधों को जटिल बनाते हैं। 
  • शांति संधि का अभाव: दोनों देशों के बीच कोई औपचारिक शांति समझौता नहीं है, जिससे तनाव जारी है। 
  • क्षेत्रीय प्रभाव: यह संघर्ष व्यापक मध्य पूर्वी भू-राजनीति और सुरक्षा गतिशीलता को प्रभावित करता है।