अब तक की सबसे बड़ी सेल! पाएँ एक्सक्लूसिव ऑनलाइन कोर्सेज़ पर 60% की भारी छूट। ऑफर केवल 5 से 12 मार्च तक वैध।   |   CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 05-Mar-2025

तांगानिका झील

करेंट अफेयर्स

चर्चा में क्यों?  

तांगानिका झील बेसिन के सीमावर्ती देशों ने इसकी जैवविविधता के लिये सीमा पार से उत्पन्न खतरों का आकलन करने और उन्हें कम करने के लिये एक पाँच वर्षीय परियोजना शुरू की है।  

तांगानिका के बारे मे  

  • अवस्थिति: पूर्वी अफ्रीका  
  • सीमावर्ती देश: बुरुंडी, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC), तंज़ानिया और ज़ाम्बिया  
  • भौगोलिक विशेषताएँ  
    • विश्व की सबसे पुरानी और गहरी झीलों में से एक, जिसकी लंबाई 400 मील से अधिक है।  
    • यह पश्चिमी भ्रंश घाटी (Rift Valley) के दक्षिणी छोर पर स्थित है, जिसके किनारों पर खड़ी भूमि संरचनाएँ हैं।  
    • यह पूर्वी और पश्चिमी अफ्रीका की वनस्पतियों के बीच एक जैवभौगोलिक विभाजन बनाता है, तथा इसके तटों पर पाम ऑयल के वृक्ष पाये जाते हैं।  
  • यहाँ बहने वाली प्रमुख नदियाँ: मालागरासी, रुज़िज़ी और कलाम्बो।   
  • आर्थिक गतिविधियाँ: चावल की कृषि, निर्वाह कृषि और मत्स्यन।  

जैवविविधता संरक्षण के लिये नई पहल  

  • नेतृत्व: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)  
  • वित्तपोषित: वैश्विक पर्यावरण सुविधा (GEF)  
  • उद्देश्य  
    • चार सीमावर्ती देशों के बीच सीमापार सहयोग को मज़बूत करना।  
    • बेसिन में सतत् मत्स्य पालन, जैवविविधता संरक्षण और क्षीण परिदृश्यों की बहाली को बढ़ावा देना।  
    • तीन चिन्हित संरक्षित क्षेत्रों के अंतर्गत मुख्य संरक्षण क्षेत्रों की रक्षा करना।  
    • संरक्षित क्षेत्रों और उनके बफर जोनों में सतत् प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन को प्रोत्साहित करना।