28-Mar-2025
खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025
विविध
चर्चा में क्यों?
खेलो इंडिया पैरा गेम्स (KIPG) 2025 का दूसरा संस्करण नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
इवेंट अवलोकन
- नई दिल्ली के तीन प्रमुख स्थानों पर आठ दिनों तक आयोजित:
- जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम
- इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम
- करणी सिंह शूटिंग रेंज
- देश भर से लगभग 1,300 पैरा-एथलीटों ने इसमें भाग लिया और अपनी अटूट भावना, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया।
विजेता: हरियाणा एक बार फिर ओवरऑल चैंपियन बनकर उभरा।
अन्य शीर्ष प्रदर्शनकर्त्ता: तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।