17-Apr-2025
कैलाश मानसरोवर यात्रा
पर्यावरण और पारिस्थितिकी
चर्चा में क्यों?
भारत और चीन कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने की दिशा में काम कर रहे हैं, जो वर्ष 2019 से निलंबित है।
कैलाश मानसरोवर: परिचय
- स्थान: तिब्बत के दक्षिण-पश्चिम कोने में हिमालय पर्वत
- प्रकार: एक पवित्र तीर्थ स्थल जिसमें शामिल हैं:
- कैलाश पर्वत – कैलाश पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी
- मानसरोवर झील - विश्व की सबसे ऊँची स्वच्छ जल की झील
- धार्मिक महत्त्व:
- हिंदू, जैन और बौद्ध धर्मों में पवित्र माना जाता है
- यात्रा मार्ग (निलंबन से पहले):
- लिपुलेख दर्रा (उत्तराखंड)
- नाथू ला दर्रा (सिक्किम)