CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 26-Mar-2025

IOS सागर और AIKEYME

विविध

चर्चा में क्यों? 

भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में 'पसंदीदा सुरक्षा साझेदार' और 'प्रथम प्रतिक्रियाकर्त्ता' के रूप में भारत की स्थिति को मज़बूत करने के लिये दो महत्त्वपूर्ण पहल - IOS सागर और AIKEYME - शुरू की हैं। 

IOS सागर (हिंद महासागर शिप सागर) के बारे में 

उद्देश्य: हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) देशों के साथ सहयोग को गहरा करना और क्षेत्रीय नौसैनिक सहयोग को बढ़ाना। 

  • तैनाती: INS सुनयना को 5 अप्रैल से 8 मई, 2025 तक दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में संचालित किया जाएगा। 
  • चालक दल का विवरण: एक संयुक्त टीम जिसमें भारतीय नौसेना के कार्मिक और नौ मित्र देशों (FFC) के 44 सदस्य शामिल हैं। 
  • FFC में शामिल हैं: कोमोरोस, केन्या, मेडागास्कर, मालदीव, मॉरीशस, मोज़ाम्बिक, सेशेल्स, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका। 

अफ्रीका भारत प्रमुख समुद्री सहभागिता (AIKEYME) के बारे में 

AIKEYME, जिसका संस्कृत में अर्थ है "एकता", भारत और अफ्रीका के बीच पहला बड़े पैमाने का बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास है। 

  • सह-मेजबानी: भारतीय नौसेना और तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्स (टीपीडीएफ) 
  • स्थान: दार-ए-सलाम, तंजानिया 
  • भाग लेने वाले देश: केन्या, मेडागास्कर, मालदीव, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका