अब तक की सबसे बड़ी सेल! पाएँ एक्सक्लूसिव ऑनलाइन कोर्सेज़ पर 60% की भारी छूट। ऑफर केवल 5 से 12 मार्च तक वैध।   |   CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 10-Mar-2025

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025

विविध

चर्चा में क्यों?  

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है।  

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: परिचय 

  • ऐतिहासिक उत्पत्ति: 1917 की रूसी क्रांति में महिलाओं की भूमिका के सम्मान में वर्ष 1922 में व्लादिमीर लेनिन द्वारा घोषित  
  • संयुक्त राष्ट्र मान्यता: 1977 में आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त  
  • 2025 थीम्स  
  • संयुक्त राष्ट्र थीम: “For All Women and Girls: Rights, Equality, Empowerment अर्थात् सभी महिलाओं और लड़कियों के लिये: अधिकार, समानता सशक्तीकरण।”  
  • आधिकारिक IWD थीम: “Accelerate Action अर्थात् तेज़ी से कार्रवाई”  
  • 2025 में महत्त्व: बीजिंग घोषणा-पत्र और कार्रवाई मंच के 30 वर्ष पूर्ण होने का प्रतीक, जो वैश्विक महिला अधिकारों के लिये एक प्रमुख रूपरेखा है।  

कानूनी कार्यढाँचा  

  • संवैधानिक प्रावधान  
  • अनुच्छेद 14: कानून के समक्ष समानता  
  • अनुच्छेद 15: लिंग के आधार पर भेदभाव पर रोक लगाता है  
  • अनुच्छेद 39 और 42: समान वेतन, मातृत्व राहत और रोज़गार के अवसरों पर ध्यान केंद्रित करना  
  • अनुच्छेद 51(a)(e): महिलाओं के प्रति अपमानजनक प्रथाओं के उन्मूलन को प्रोत्साहित करता है  

मुख्य सफलताएँ  

  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम (2023): लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिये एक तिहाई सीटें आरक्षित की जाएँगी।  
  • लिंग अनुपात में सुधार: प्रति 1000 पुरुषों पर 1020 महिलाएँ (NFHS-5)
  • मातृत्व अवकाश विस्तार: 26 सप्ताह का सवेतन अवकाश।  
  • 3.2 करोड़ सुकन्या समृद्धि योजना खाते खोले गए।  
  • महिला स्वामित्व की दर पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत 72% है।
  • मातृ मृत्यु दर (MMR) वर्ष 2018-20 में 97 प्रति लाख जीवित जन्मों तक घट गई, जबकि वर्ष 2014-16 में यह 130 प्रति लाख थी।
  • 12 सैन्य शाखाओं/सेवाओं में महिला अधिकारियों के लिये स्थायी कमीशन।  
  • अग्निवीर के रूप में महिलाएँ: तीनों सेनाओं में प्रवेश।  

सरकारी पहल  

  • मिशन शक्ति (2021-2025): महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा और सशक्तीकरण को सुदृढ़ करता है।  
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ: लड़कियों की शिक्षा और कल्याण को प्रोत्साहन देता है।  
  • सुकन्या समृद्धि योजना: बालिकाओं के लिये वित्तीय सुरक्षा को प्रोत्साहित करती है।  
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: महिलाओं के लिये मातृत्व लाभ योजना।  
  • पोषण 2.0: महिलाओं के पोषण और प्रतिरक्षा पर ध्यान केंद्रित।  
  • WISE-KIRAN (2018-2023): 1,962 महिला वैज्ञानिकों को प्रोत्साहन दिया गया।  
  • नारी शक्ति पुरस्कार: महिलाओं के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता है।  
  • मातृत्व लाभ (संशोधन) अधिनियम, 2017: निजी और सरकारी क्षेत्रों में महिलाओं के लिये 26 सप्ताह का सवेतन मातृत्व अवकाश सुनिश्चित करता है।