21-Mar-2025
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2025
विविध
चर्चा में क्यों?
- प्रतिवर्ष 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है।
- अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2025 का विषय: “वन और भोजन”
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस का इतिहास
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वन संरक्षण को बढ़ावा देने के लिये वर्ष 2012 में इस दिवस की स्थापना की थी।
- इसका उद्देश्य विश्व स्तर पर वनों के महत्त्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके संरक्षण को प्रोत्साहित करना है।
- प्रत्येक वर्ष वनों पर सहयोगात्मक साझेदारी द्वारा एक नया विषय चुना जाता है, जो वन स्थिरता और संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित होता है।