करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

अंतर्राष्ट्रीय कॉफ़ी दिवस

    «    »
 01-Oct-2024

  • यह प्रतिवर्ष 1 अक्तूबर को मनाया जाता है। 
  • थीम 2024: Coffee, Your Daily Ritual, Our Shared Journey अर्थात् कॉफी, आपकी दैनिक आदत, हमारी सबकी एक यात्रा" 
  • उद्देश्य: यह दिवस कॉफी किसानों के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए सतत् और नैतिक कृषि प्रथाओं पर ज़ोर देता है। 

अंतर्राष्ट्रीय काफी संगठन (ICO) के बारे में 

  • यह काफी के लिये मुख्य अंतर-सरकारी संगठन है, जो निर्यातक और आयातक सरकारों को एक साथ लाता है।   
  • मिशन: वैश्विक कॉफी क्षेत्र को मज़बूत करना और कॉफी क्षेत्र के सभी प्रतिभागियों की बेहतरी के लिये बाज़ार आधारित वातावरण में इसके सतत् विस्तार को बढ़ावा देना।   
  • सदस्य देश: 77 

भारत में काफी उत्पादन 

  • कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश (अराकू घाटी), ओडिशा, मणिपुर, मिज़ोरम और अन्य पूर्वोत्तर राज्य। 
  • भारत के कुल काफी उत्पादन में कर्नाटक का योगदान लगभग 70% है।