इंडोनेशिया ने देश के आठवें राष्ट्रपति के रूप में प्रबोवो सुबियांतो को शपथ दिलाई

वैश्विक मामले


 21-Oct-2024

चर्चा में क्यों? 

पूर्व रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबियांतो ने इंडोनेशिया के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इंडोनेशिया विश्व का तीसरा सबसे बड़ा लोकतंत्र है और दक्षिण-पूर्व एशिया में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने इंडोनेशिया के अब तक के सबसे बड़े मंत्रिमंडल की घोषणा की जिसमें 109 सदस्य हैं, जो एक मज़बूत सरकार के लिये उनके संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने मंत्रियों, उप-मंत्रियों और राष्ट्रीय एजेंसियों के प्रमुखों के अपने मंत्रिमंडल का नाम "रेड एंड व्हाइट कैबिनेट" रखा, जो इंडोनेशिया के ध्वजों के रंगों का संदर्भ देता है। 

इंडोनेशिया  

  • अवस्थिति: दक्षिण पूर्व एशिया, हिंद और प्रशांत महासागर के बीच स्थित। 
  • इसमें 17,000 से अधिक द्वीप शामिल हैं, जिनमें पाँच प्रमुख द्वीप हैं: सुमात्रा, जावा, बोर्नियो (कालीमंतन), सुलावेसी और न्यू गिनी। 
  • राजधानी: जकार्ता 
  • स्वतंत्रता: 17 अगस्त 1945 को, डच शासन से।  
  • सरकार: राष्ट्रपति प्रणाली वाला लोकतांत्रिक गणराज्य। 
  • राष्ट्रपति: प्रबोवो सुबियांतो  
  • उपराष्ट्रपति: जिब्रान राकाबुमिंग राका 
  • मुद्रा: इंडोनेशियाई रुपिया (IDR)  
  • यह पाम ऑयल, रबर और कॉफी का एक महत्त्वपूर्ण निर्यातक है। 
  • पैसिफिक रिंग ऑफ फायर (परि-प्रशांत मेखला) पर स्थित होने के कारण यह भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील है। 
  • आधिकारिक भाषा: इंडोनेशियाई (बहासा इंडोनेशिया) 
  • यह 1,300 से ज़्यादा जातीय समूहों का आवास है। इनमें से कुछ प्रमुख जातीय समूहों में जावानीज़, बटक, बाली, सुंडानी, मादुरी, ऐसहेनी आदि शामिल हैं।