करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

वैश्विक मामले

भारत फिलिस्तीन पर इज़रायल के कब्ज़े को समाप्त करने के संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव से दूर रहा

    «    »
 19-Sep-2024

चर्चा में क्यों

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उस प्रस्ताव से स्वयं को अलग कर लिया, जिसमें इज़रायल से 12 महीने के भीतर फिलिस्तीनी क्षेत्रों पर अपना कब्ज़ा समाप्त करने का आह्वान किया गया था। भारत ने वार्ता और कूटनीति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर बल दिया तथा विभाजन को बढ़ाने के बजाय उसे समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया।

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) 

  • यह संयुक्त राष्ट्र का मुख्य विचार-विमर्श, नीति-निर्धारण और प्रतिनिधि अंग है। 
  • मुख्यालय: न्यूयॉर्क 
  • संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्य देशों का  प्रतिनिधित्व महासभा में होता है, जिससे यह  सार्वभौमिक प्रतिनिधित्व वाला एकमात्र संयुक्त राष्ट्र निकाय बन जाता है  
  • प्रत्येक वर्ष  सितंबर माह में सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य वार्षिक महासभा सत्र और सामान्य चर्चा  के लिये न्यूयॉर्क स्थित जनरल असेंबली हॉल में मिलते हैं, जिसमें कई राष्ट्राध्यक्ष भाग लेते हैं और संबोधित करते हैं। 
  • शांति और सुरक्षा, नए सदस्यों के प्रवेश तथा बजटीय मामलों जैसे महत्त्वपूर्ण प्रश्नों पर निर्णय लेने के लिये महासभा के दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है। 
  • अन्य विषयों पर निर्णय  साधारण बहुमत से होता है। 
  •  महासभा के अध्यक्ष का चुनाव प्रत्येक वर्ष सभा द्वारा एक वर्ष के कार्यकाल के लिये किया जाता है। 
  •  6 मुख्य समितियाँ: महासभा के लिये मसौदा प्रस्ताव इसकी छह मुख्य समितियों द्वारा तैयार किया जा सकता है
  • निःशस्त्रीकरण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा 
  • आर्थिक एवं वित्तीय 
  • सामाजिक, मानवीय एवं सांस्कृतिक 
  • विशेष राजनीतिक और विउपनिवेशीकरण 
  • प्रशासनिक एवं बजटीय 
  • कानूनी