करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

हिंदी दिवस 2024

    «    »
 16-Sep-2024

हिंदी दिवस के बारे में  

  • यह भारत में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है। 
  • यह हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिये एक महत्त्वपूर्ण दिन है। 
  • यह दिन हमें हमारी सांस्कृतिक विरासत की याद दिलाता है और नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा पर गर्व महसूस कराता है। 
  • वर्ष 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी थी। 
  • भाग XVII (राजभाषा) में, अनुच्छेद 343 (1): संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी। 
  • पहला हिंदी दिवस आधिकारिक तौर पर 14 सितंबर, 1953 को मनाया गया था। 
  • हिंदी दिवस न केवल हिंदी भाषा की प्रतिष्ठा का प्रतीक है, बल्कि यह देश की सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है।