करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

हिमाचल प्रदेश

    «    »
 26-Sep-2024

  • यह एक उत्तरी राज्य है और हिमालयी क्षेत्र का एक हिस्सा है। 
  • सीमाएँ: उत्तर में जम्मू और कश्मीर, पश्चिम में पंजाब, दक्षिण में हरियाणा और उत्तराखंड तथा पूर्व में तिब्बत (चीन)। 
  • इसे भारत के "सेब राज्य", "बर्फ से ढके पहाड़ों की भूमि" और "पर्वतीय राज्य" के रूप में जाना जाता है।  
  • शिमला ग्रीष्मकालीन राजधानी है, जबकि धर्मशाला शीतकालीन राजधानी है। 
  • 25 जनवरी 1971 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया और यह भारत का 18वाँ राज्य बन गया। 
  • इसकी एकसदनीय प्रणाली है, अर्थात इसमें केवल एक ही सदन, विधान सभा है। 
  • इसमें राज्य की जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से चुने गए 68 सदस्य होते हैं। 
  • मुख्यमंत्री: सुखविंदर सिंह सुक्खू  
  • राज्यपाल: शिव प्रताप शुक्ला  
  • जीव-जंतु: हिम तेंदुआ, हिमालयी भूरा भालू, हिमालयी काला भालू, कस्तूरी मृग, भारल (नीली भेड़), पश्चिमी ट्रैगोपैन, हिमालयी मोनाल, लैमर्जियर, हिमालयी ग्रिफॉन, गोरल और सीरो। 
  • वनस्पति: साल, शीशम, चीड़ पाइन, बाँस, फाइकस, देवदार (हिमालयी देवदार), कैल (नीला पाइन), ओक, चेस्टनट, अखरोट, बिर्च, जुनिपर, रोडोडेंड्रोन, एकोनिटम, डायोस्कोरिया और वेलेरियाना। 
  • प्रमुख नदियाँ: ब्यास, चिनाब, रावी, सतलुज और यमुना 
  • प्रमुख बाँध 
    • भाखड़ा बाँध 
    • पंडोह बाँध 
    • नाथपा झाकड़ी बाँध 
    • चमेरा बाँध 
    • कोल डैम 
    • महाराणा प्रताप सागर (पोंग बाँध) 
    • सावरा कुड्डू बाँध 
    • बस्सी बाँध 
    • लार्गी बाँध  
    • जलविद्युत परियोजनाओं के माध्यम से राष्ट्रीय विद्युत ग्रिड में योगदान के लिये इसे 'भारत का विद्युत राज्य' के रूप में जाना जाता है। 
  • राष्ट्रीय उद्यान 
    • ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल) 
    • पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान 
    • इंदरकिल्ला राष्ट्रीय उद्यान 
    • खिरगंगा राष्ट्रीय उद्यान 
    •  सिंबलबारा (कर्नल शेर जंग) राष्ट्रीय उद्यान 
  • वन्यजीव अभयारण्य 
    • चंद्रताल वन्यजीव अभयारण्य (रामसर साइट) 
    • धौलाधार वन्यजीव अभयारण्य 
    • कैस वन्यजीव अभयारण्य 
    • कालाटोप-खज्जियार वन्यजीव अभयारण्य 
    • कुगती वन्यजीव अभयारण्य 
    • लिप्पा असरंग वन्यजीव अभयारण्य  
    • पोंग बाँध झील वन्यजीव अभयारण्य (रामसर साइट) 
    • रक्छम चितकुल (सांगला घाटी) वन्यजीव अभयारण्य 
    • रेणुका वन्यजीव अभयारण्य (रामसर साइट) 
    • रूपी भाभा वन्यजीव अभयारण्य