करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

हरियाणा

    «    »
 01-Oct-2024

  • अवस्थिति: यह भारत का उत्तरी राज्य है। 
  • राजधानी: चंडीगढ़ (पंजाब के साथ साझा किया गया)। 
  • सीमाएँ: उत्तर-पश्चिम में पंजाब, उत्तर में हिमाचल प्रदेश, उत्तर-पूर्व में उत्तराखंड, पूर्व में उत्तर प्रदेश तथा दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान। 
  • यह तीन तरफ से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को घेरता है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का हिस्सा बनता है। 
  • ऐसा माना जाता है कि यह क्षेत्र महाभारत की कई लड़ाइयों, विशेषकर कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध युद्ध का स्थल है। 
  • इसे भाषाई आधार पर 1 नवंबर 1966 को पंजाब राज्य से अलग करके बनाया गया था । 
  • यह भारत के सबसे युवा राज्यों में से एक है। 
  • यह भारत के अग्रणी कृषि राज्यों में से एक है, जो गेहूँ, चावल, गन्ना, कपास और दुग्ध का महत्त्वपूर्ण उत्पादन करता है। 
  • इसे प्रायः "हरित क्रांति" राज्य के रूप में संदर्भित किया जाता है। 
  • आधिकारिक भाषा: हिंदी 
  • सरकार: इसमें विधान सभा है और शासन की एकसदनीय प्रणाली है। 
  • मुख्यमंत्री: नायब सिंह सैनी 
  • राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय 
  • प्रमुख नदियाँ: यमुना, घग्गर, सरस्वती, दोहन, टांगरी, कृष्णावती, साहिब और मारकंडा। 
  • खनिज एवं संसाधन: चूना पत्थर, जिप्सम, शोरा (पोटेशियम नाइट्रेट), क्वार्ट्ज, चाइना क्ले, डोलोमाइट और कैल्केरियस बजरी।  
  • वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान  
    • सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान (रामसर साइट) 
    • कलेसर राष्ट्रीय उद्यान 
    • भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य (रामसर साइट) 
    • नाहर वन्यजीव अभयारण्य 
    • अबूबशहर वन्यजीव अभयारण्य 
    • छिलछिला वन्यजीव अभयारण्य (सोंथी रिजर्व फॉरेस्ट) 
    • सरस्वती वन्यजीव अभयारण्य 
    • बीर शिकारगाह वन्यजीव अभयारण्य 
    • खपरवास वन्यजीव अभयारण्य