28-Feb-2025
ICG कर्मियों को वीरता पुरस्कार
विविध
चर्चा में क्यों
रक्षा मंत्री ने भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के सम्मान में वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया।
वीरता पुरस्कार: परिचय
वीरता पुरस्कार (गैलेंट्री अवाॅर्ड) सशस्त्र बलों, अन्य सुरक्षा बलों और नागरिकों के कर्मियों द्वारा साहसिक कार्यों को मान्यता प्रदान करते हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर की जाती है
वरीयता क्रम: परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र, शौर्य चक्र
भारतीय तटरक्षक बल (ICG)
यह एक समुद्री सुरक्षा बल है जो समुद्री कानूनों को लागू करने के लिये ज़िम्मेदार है और रक्षा मंत्रालय के अधीन काम करता है।
- स्थापना: 1 फरवरी, 1977
- स्वतंत्र सशस्त्र बल बना: 18 अगस्त, 1978 (तट रक्षक अधिनियम, 1978 के अधिनियमन के बाद)
- पृष्ठभूमि: 1972 में, UNCLOS ने तटीय राज्यों को विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) प्रदान किये। समुद्री सुरक्षा को लागू करने के लिये, भारत ने भारतीय समुद्री क्षेत्र अधिनियम, 1976 को अधिनियमित किया, जिसमें 2.01 मिलियन वर्ग किलोमीटर महासागर पर दावा किया गया, जिसके कारण ICG का गठन आवश्यक हो गया।
- क्षेत्राधिकार: भारत के प्रादेशिक जल (12 समुद्री मील (nm) तक), सन्निहित क्षेत्र (24 nm तक) और EEZ (200 nm तक) को कवर करता है।
- वैश्विक स्थिति: यह विश्व का चौथा सबसे बड़ा तटरक्षक बल है।