13-Feb-2025
उच्च शिक्षा पर व्यय
विविध
चर्चा में क्यों?
नीति आयोग ने 'राज्यों और राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के ज़रिये गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का विस्तार' शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की।
- यह उच्च शिक्षा क्षेत्र में अपनी तरह का पहला नीति दस्तावेज है जो विशेष रूप से राज्यों और राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों (SPU) पर केंद्रित है।
मुख्य निष्कर्ष
- शिक्षा व्यय
- कुल शिक्षा व्यय: जम्मू-कश्मीर शिक्षा पर सबसे अधिक खर्च करता है (8.11%), उसके बाद मणिपुर (7.25%)। इसके विपरीत, दिल्ली सबसे कम (1.67%) आवंटित करता है।
- उच्च शिक्षा पर व्यय: बिहार 1.56% के साथ सबसे आगे है, उसके बाद जम्मू-कश्मीर (1.53%) और मणिपुर (1.45%) का स्थान है। तेलंगाना उच्च शिक्षा पर सबसे कम, मात्र 0.18% खर्च करता है।
- प्रति युवा शिक्षा व्यय: केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना प्रति युवा व्यक्ति उच्च शिक्षा पर सबसे अधिक निवेश करते हैं। हालाँकि, राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ तुलनात्मक रूप से कम खर्च करते हैं।
- विश्वविद्यालय घनत्व: प्रति एक लाख पात्र युवाओं (18-23 वर्ष) पर विश्वविद्यालयों की राष्ट्रीय औसत संख्या 0.8 है।
- सिक्किम में विश्वविद्यालय घनत्व सबसे अधिक (10.3) है, उसके बाद अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश का स्थान है। बिहार में विश्वविद्यालय घनत्व सबसे कम (0.2) है।
- लिंग समानता: केरल, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में महिलाओं का नामांकन अधिक है, जबकि चंडीगढ़, मिज़ोरम और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह उच्च शिक्षा में संतुलित लिंग अनुपात बनाए हुए हैं।
- सिक्किम में विश्वविद्यालय घनत्व सबसे अधिक (10.3) है, उसके बाद अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश का स्थान है। बिहार में विश्वविद्यालय घनत्व सबसे कम (0.2) है।