करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

अभ्यास काज़िन्द 2024

    «    »
 01-Oct-2024

चर्चा में क्यों? 

भारत-कज़ाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास काज़िंद-2024 का 8वाँ संस्करण उत्तराखंड के औली में शुरू हुआ। यह अभ्यास 30 सितंबर से 13 अक्तूबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा।   

महत्त्वपूर्ण विशेषताएँ  

  • भारतीय सशस्त्र बलों का प्रतिनिधित्व भारतीय सेना की कुमाऊँ रेजिमेंट की एक बटालियन के साथ-साथ भारतीय वायु सेना के कार्मिक भी कर रहे हैं।   
  • कज़ाकिस्तान की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से थल सेना और वायु सेना के आक्रमणकारी जवानों द्वारा किया जाएगा।   
  • उद्देश्य: संयुक्त अभियान चलाने के लिये सर्वोत्तम प्रथाओं, युक्तियों और तकनीकों को साझा करना।