अब तक की सबसे बड़ी सेल! पाएँ एक्सक्लूसिव ऑनलाइन कोर्सेज़ पर 60% की भारी छूट। ऑफर केवल 5 से 12 मार्च तक वैध।   |   CUET में बेहतर स्कोर के लिये मजबूत एप्टीट्यूड ज़रूरी है। सिर्फ ₹100 में जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन कोर्स से अपनी तैयारी की शुरुआत करें।




 11-Mar-2025

CISF स्थापना दिवस 2025

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

CISF स्थापना दिवस: परिचय 

  • भारत में महत्त्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे की सुरक्षा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के योगदान को मान्यता देने के लिये प्रतिवर्ष 10 मार्च को CISF स्थापना दिवस मनाया जाता है। 
  • वर्ष 2025 में, भारत 56वाँ CISF स्थापना दिवस मनाया गया, जिसका औपचारिक आयोजन तमिलनाडु के थक्कोलम में किया गया। 
  • इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और CISF के महानिदेशक श्री राजविंदर सिंह भट्टी शामिल हुए। 

CISF का इतिहास 

  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की स्थापना CISF अधिनियम, 1968 के तहत 10 मार्च, 1969 को की गई थी। 
  • प्रारंभ में, बल की स्थापना तीन बटालियनों और 2,800 कर्मियों की क्षमता के साथ हुई थी। 
  • समय के साथ इसमें काफी विस्तार हुआ है और वर्तमान में इसके कर्मचारियों की संख्या लगभग 1,88,000 है। 

CISF की भूमिका और ज़िम्मेदारियाँ 

  • CISF प्रमुख सरकारी और निजी क्षेत्र के बुनियादी ढाँचे की सुरक्षा के लिये ज़िम्मेदार है, जिसमें शामिल हैं: 
    • हवाई अड्डे और मेट्रो नेटवर्क 
    • परमाणु ऊर्जा संयंत्र एवं अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र 
    • बंदरगाह और औद्योगिक केंद्र (पेट्रोलियम, कोयला, इस्पात, आदि) 
    • सरकारी इमारतें और ऐतिहासिक स्मारक 
    • प्रमुख सार्वजनिक कार्यक्रम और VIP सुरक्षा 
  • यह बल राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने और आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

CISF स्थापना दिवस कैसे मनाया जाता है? 

  • परेड एवं समारोहिक कार्यक्रम: भव्य परेड, ध्वजारोहण और सैन्य अभ्यास आयोजित किए जाते हैं। 
  • पुरस्कार एवं सम्मान: CISF कार्मिकों को बहादुरी और उत्कृष्ट सेवा के लिये पुरस्कार प्राप्त होते हैं। 
  • कौशल विकास एवं प्रशिक्षण: विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम और कार्यशालाएँ आयोजित की जाती हैं। 
  • सांस्कृतिक प्रदर्शन: CISF की उपलब्धियों पर प्रकाश डालने वाले संगीत, नृत्य और भाषण। 
  • सामुदायिक सेवा पहल: देश भर में रक्तदान अभियान, स्वास्थ्य जाँच और जागरूकता अभियान आयोजित किये जाते हैं। 

CISF स्थापना दिवस 2025: मुख्य विवरण 

  • दिनांक: 10 मार्च, 2025 
  • अवसर: 56वाँ CISF स्थापना दिवस 
  • स्थापना: 10 मार्च, 1969 (CISF अधिनियम, 1968 के तहत) 
  • मुख्य अतिथि (2025): अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री) 
  • कार्मिक संख्या: 1,88,000 सदस्य 
  • उद्देश्य: “संरक्षण और सुरक्षा (Protection and Security)” 

CISF स्थापना दिवस का महत्त्व 

  • यह दिवस CISF कार्मिकों की बहादुरी, अनुशासन और बलिदान को मान्यता देता है। 
  • भारत की महत्त्वपूर्ण परिसंपत्तियों की सुरक्षा में सुरक्षा के महत्त्व पर प्रकाश डाला गया। 
  • राष्ट्रीय रक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को सशक्त करने में CISF की भूमिका को सुदृढ़ करता है।