करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

विविध

केंद्र ने पाँच वर्षीय क्रूज़ भारत मिशन शुरू किया

    «    »
 04-Oct-2024

चर्चा में क्यों? 

भारत ने क्रूज़ भारत मिशन की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य पाँच वर्षों में क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस मिशन के तहत 10 समुद्री क्रूज़ टर्मिनल, 100 नदी क्रूज़ टर्मिनल और पाँच मरीनओं की स्थापना की जाएगी। मिशन का लक्ष्य वर्ष 2029 तक क्रूज़ कॉल और यात्रियों की संख्या को दोगुना करना, क्षेत्रीय सहयोग को मज़बूत करना और समुद्री तथा नदी क्रूज यात्रियों की संख्या में महत्त्वपूर्ण वृद्धि करना है, जिससे देशभर में पर्यटन और कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

क्रूज़ भारत मिशन 

  • नोडल मंत्रालय: पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय 
  • लक्ष्य:
    • नदी क्रूज़ यात्रियों की संख्या 0.5 मिलियन से बढ़ाकर 1.5 मिलियन करना। 
    • वर्ष 2029 तक 400,000 नौकरियाँ सृजित करना। 
    • चरण 3 तक अंतर्राष्ट्रीय क्रूज़ टर्मिनलों की संख्या 2 से बढ़ाकर 10 करना तथा नदी क्रूज़ टर्मिनलों की संख्या 50 से बढ़ाकर 100 करना। 
  • इसे तीन चरणों में क्रियान्वित किया जाएगा; केंद्र का लक्ष्य तीसरे चरण तक समुद्री क्रूज़ कॉल को 125 से बढ़ाकर 500 करना है। 
    • चरण 1 (वर्ष 2024-2025): बाज़ार अनुसंधान करना, क्रूज़ गठबंधन स्थापित करना और वर्तमान टर्मिनलों का आधुनिकीकरण करना। 
    • चरण 2 (वर्ष 2025-2027): नए क्रूज़ टर्मिनल का विकास करना और पर्यटन के लिये संभावनाओं से भरपूर क्षेत्रों को उद्घाटित करना।
    • चरण 3 (वर्ष 2027-2029): पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में क्रूज़ सर्किट को जोड़ना। 
  • प्रमुख विशेषताएँ  
    • नये टर्मिनल, मरीन, जल हवाई अड्डे और हेलीपोर्ट का निर्माण। 
    • डिजिटलीकरण (जैसे, चेहरा पहचानने की तकनीक) और डीकार्बोनाइजेशन (जैसे, तटीय विद्युत समाधान) को प्राथमिकता देना। 
    • वर्ष 2047 के लिये एक व्यापक राष्ट्रीय क्रूज़ अवसंरचना मास्टरप्लान विकसित करना। 
    • "क्रूज़ इंडिया शिखर सम्मेलन" का आयोजन करना तथा संयुक्त अरब अमीरात, मालदीव और सिंगापुर जैसे देशों के साथ क्षेत्रीय गठबंधन स्थापित करना। 
    • ई-क्लियरेंस सिस्टम और ई-वीजा जैसे डिजिटल समाधानों के माध्यम से प्रक्रियाओं में सुधार करना।