करेंट अफेयर्स

Home / करेंट अफेयर्स

भारतीय अर्थव्यवस्था

केंद्र सरकार ने न्यूनतम मज़दूरी दरों में बढ़ोतरी की, 1 अक्तूबर से प्रभावी

    «    »
 27-Sep-2024

चर्चा में क्यों?

26 सितंबर, 2024 को ,केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों के लिये न्यूनतम मज़दूरी दरों में वृद्धि की घोषणा की, जिससे परिवर्तनीय महँगाई भत्ते में संशोधन के माध्यम से उन्हें 1,035 रुपए प्रतिदिन तक बढ़ाया जा सकेगा। श्रम मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, इस बदलाव का उद्देश्य जीवन की बढ़ती लागत को प्रबंधित करने में श्रमिकों की सहायता करना है।

समाचार पर अधिक जानकारी

  • न्यूनतम मजदूरी श्रेणियाँ: अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल, उच्च कुशल
  • भौगोलिक क्षेत्र: A, B और C 
  • क्षेत्र 'A' मज़दूरी दरें (संशोधन के बाद) :
    • अकुशल: 783 रुपए प्रतिदिन
    • अर्द्ध-कुशल: 868 रुपए प्रतिदिन
    • कुशल/लिपिकीय/वॉच एवं वार्ड (बिना हथियार के): 954 रुपए प्रतिदिन
    • उच्च कुशल/वॉच एवं वार्ड (हथियारों सहित): 1,035 रुपए  प्रतिदिन